{"_id":"6a283b5540875ed2b10bc8d8","slug":"case-filed-against-unknown-in-pujari-murder-case-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी हत्याकांड: अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सिर में तीन चोटों की पुष्टि, अधिक खून बहने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी हत्याकांड: अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सिर में तीन चोटों की पुष्टि, अधिक खून बहने से हुई मौत
Tue, 09 Jun 2026 09:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:43 PM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुजारी के सिर पर तीन चोटों के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक चोट किसी नुकीले हथियार से और दो चोटें किसी भारी वस्तु से प्रहार कर पहुंचाई गईं।
विज्ञापन
मृतक पुजारी दिलीप उर्फ चंदू लाला
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सहपऊ कस्बे के हनुमान टीला स्थित मंदिरों में पूजा-पाठ करने वाले पुजारी 50 वर्षीय दिलीप कुमार उर्फ चंदू लाला निवासी नगला सुखराम की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई मृतक के भाई प्रबल कुमार की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुजारी की हत्या रविवार रात को कर दी गई थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने उनका शव मंदिर के बरामदे में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुजारी के सिर पर तीन चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार एक चोट किसी नुकीले हथियार से और दो चोटें किसी भारी वस्तु से प्रहार कर पहुंचाई गईं। आशंका है कि सोते समय उन पर हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण वे तख्त से नीचे गिर गए और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन