फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against the accused of Harsh firing

Hathras News: छिपकर पड़े फेरे, पुलिस ने नहीं होने दी विदाई, दुल्हन लौट गई मायके

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
सार

घुड़चढ़ी के दौरान ही दो युवक हथियार लेकर चल रहे थे। एक युवक के हाथ में रायफल थी और दूसरे के हाथ में दुनाली पोनिया (छोटी बंदूक) थी। हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी पर रायफल का लाइसेंस भी नहीं था।

विज्ञापन
Case filed against the accused of Harsh firing
दुल्हन के नहीं आने पर दूल्हा के घर का बंद दरवाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्ष फायरिंग के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी। बरातियों को धमकाया और फार्म हाउस मालिक के साथ अभद्रता की। इसके बाद दूल्हे के पिता को पकड़कर ले गई। बरातियों में पुलिस का डर इतना था कि शनिवार को दिन के उजाले में दूल्हा-दुल्हन ने छिपकर फेरे लिए। लेकिन पुलिस ने विदाई नहीं होने दी। इस पर दुल्हन मायके लौट गई।

विज्ञापन


कस्बा निवासी शिवम वार्ष्णेय की धर्मशाला रोड स्थित वासदेव फार्म हाउस में शादी थी। आरोप है कि घुड़चढ़ी के दौरान उसके फुफेरे भाई सत्यम वार्ष्णेय ने ही हर्ष फायरिंग की है। फायरिंग की आवाज सुनकर ही बरातियों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में गांव तकिया निवासी घायलों के परिजन पहुंच गए। उन्होंने वासदेव फार्म हाउस में जमकर हंगामा किया। जब घायलों को अस्पताल ले जाया गया तो उन्होंने पुलिस और अस्पतालकर्मियों से भी जमकर नोकझोंक की। हालांकि पुलिस के समझाने पर वह मान गए। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने वासदेव फार्म हाउस पर दबिश दी। आरोपी सत्यम वार्ष्णेय के नहीं मिलने पर पुलिस ने बरातियों को धमकाया। इस पर रिश्तेदार दूल्हा और दुल्हन को किसी अन्य स्थान पर लेकर चले गए। इसके बाद पुलिस ने वासदेव फार्म हाउस के मालिक स्वतंत्र शुक्ला से पूछताछ की। स्वतंत्र शुक्ला का आरोप है कि पुलिस ने उनके निवास स्थान के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिपाही ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटने की कोशिश तक की। इसके बाद दूल्हे के पिता दिलीप वार्ष्णेय को लेकर पुलिस चली गई। शनिवार को स्वतंत्र शुक्ला ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और एसपी से शिकायत की है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि अभद्रता का मामला मेरे संज्ञान में नही हैं। पुलिस वहां हर्ष फायरिंग के आरोपी को खोजने गई थी।

थाने में बैठा रखा है दूल्हे के पिता को
दूल्हे के पिता दिलीप को पुलिस ने थाने में बैठाकर रखा। इस पर दिन में किसी अन्य स्थान पर दूल्हा और दुल्हन के फेरे करा दिए गए। दूल्हे के पिता को छुड़वाने के लिए कई रिश्तेदार थाने के चक्कर लगाते रहे। पुलिस ने देर शाम तक दूल्हे के पिता को नहीं छोड़ा। ऐेसे में दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। इस पर दुल्हन मायके लौट गई।

मामले में पुलिस की दिखी लापरवाही
बताया जा रहा है कि घुड़चढ़ी के दौरान ही दो युवक हथियार लेकर चल रहे थे। एक युवक के हाथ में रायफल थी और दूसरे के हाथ में दुनाली पोनिया (छोटी बंदूक) थी। हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी पर रायफल का लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस का गश्त दल भी वहां से गुजरा था, जिन्होंने दोनों युवकों को नजरअंदाज कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार रायफल के लाइसेंस के बारे में पता किया जा रहा है।

कस्बा में शुक्रवार रात बारात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में तीन किशोरों सहित सात लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घायलों का उपचार जारी है। जिनमें तीन की हालत गंभीर है। वहीं, घायलों के गांव तकिया में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा।

आरोपी पर मुकदमा दर्ज
शुक्रवार को कस्बा निवासी दिलीप वार्ष्णेय के पुत्र शिवम वार्ष्णेय की शादी थी। लड़की पक्ष वाले जलेसर से कस्बा के धर्मशाला रोड स्थित वासदेव कृषि फार्म में शादी संपन्न करने आए थे। आरोप है कि शाम को बारात चढ़त के दौरान हाथरस जलेसर रोड निवासी दूल्हा का फुफेरे भाई सत्यम वार्ष्णेय ने रायफल से हर्ष फायरिंग करते हुए नाचने लगा। इसी दौरान बैंडबाजा बजा रहे तौफीक (33), फिरोज (45), पप्पन (35) एवं मामीन (35) निवासी तकिया व बरात देख रहे गांव निवासी साहिल (15) तुषार (14) एवं अभिषेक (12) भी घायल हो गए। इस दौरान बरात में भगदड़ मच गई।

बारात में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तौफीक, फिरोज, पप्पन एवं मामीन को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बैंड स्वामी के पुत्र तवीर खां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 एवं 504 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed