फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against 14 nominated and many unknown including SP leader

Hathras News: सपा नेता सहित 14 नामजद, नामांकन में लाए बिना अनुमति के सैकड़ों लोग

Tue, 25 Apr 2023 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 25 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

सपा की पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी फानूस इकराम के साथ नामांकन के लिए जाते समय बड़ी संख्या में समर्थक थे। कस्बा के पुलिस चौकी प्रभारी राजेश सरोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि सपा के प्रत्याशी इकराम कुरैशी ने नामांकन के समय कानून का उल्लंघन किया है।
 

विज्ञापन
Case filed against 14 nominated and many unknown including SP leader

विस्तार

नगर पालिकाध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन के लिए जाते समय बिना अनुमति के सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा करने और मार्ग जाम करने पर पुलिस ने सपा नेता इकराम कुरैशी सहित 14 नामजद और 200-250 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 143, 341, 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को सपा की पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी फानूस इकराम के साथ नामांकन के लिए जाते समय बड़ी संख्या में समर्थक थे। कस्बा के पुलिस चौकी प्रभारी राजेश सरोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि सपा के प्रत्याशी इकराम कुरैशी ने नामांकन के समय कानून का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


इनके साथ सर्मथक इस्लाम पुत्र बुंदू खां, दानिश पुत्र किफायत अली, जब्बार पुत्र गफ्फार, तौहीद पुत्र इस्लाम, शादाब पुत्र इकराम, नवेद पुत्र अल्लानूर, मुस्तकीम पुत्र यासीन, आदिल पुत्र शकील, बारिश पुत्र सफी, मुस्तकीम, अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल रज्जाक, अशरफ पुत्र वशीर, अफसर पुत्र अशरफ, अरशद पुत्र अशरफ एवं 200-250 अज्ञात लोग आए और सड़क को घेरकर खड़े हो गए। नारेबाजी करने लगे। इससे कानून एवं शासन-प्रशासन के विधि आदेश का उल्लंघन हुआ है। जीटी रोड पर चारों तरफ से आने वाला यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed