{"_id":"6658b724e4f5f303f60fdac4","slug":"case-filed-after-six-months-on-court-order-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: न्यायालय के आदेश पर छह महीने बाद मुकदमा दर्ज, विवाहिता ने कर ली थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: न्यायालय के आदेश पर छह महीने बाद मुकदमा दर्ज, विवाहिता ने कर ली थी आत्महत्या
Thu, 30 May 2024 10:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 May 2024 10:58 PM IST
सार
मृतका की बेटी ने बताया कि मां की नानी, मौसी से फोन पर बात हुई थी। नानी से मम्मी ने अपने आभूषण मांगे थे। आभूषण देने से इंकार करने पर फोन पर विवाद भी हुआ था। इससे आहत होकर मम्मी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला रामनगर निवासी विवाहिता के सोने के स्वर्ण आभूषण उसकी मां और बहन ने ले लिए। मांगने पर वापस नहीं किए। विवाहिता ने 17 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर मृतका के देवर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उमेश द्विवेदी पुत्र प्रमोद द्विवेदी निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी, पुरदिलनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि भाई सोनू कस्बा पुरदिल नगर के मोहल्ला रामनगर में अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहता है। 17 दिसंबर 2023 की रात्रि को उसकी पत्नी बबिता ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
मृतका की बेटी देवयानी ने बताया कि मां की नानी नीलम निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी कासगंज, मौसी प्रीती निवासी रहना थाना हाथरस से फोन पर बात हुई थी। नानी से मम्मी ने अपने आभूषण मांगे थे। आभूषण देने से इंकार करने पर फोन पर विवाद भी हुआ था। इससे आहत होकर मम्मी ने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन