{"_id":"63e4ccad05d8ab391c05aa70","slug":"car-rammed-into-tanker-from-behind-killed-three-youths-and-injured-two-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टैंकर में पीछे से घुसी कार, एक ही परिवार तीन युवकों की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टैंकर में पीछे से घुसी कार, एक ही परिवार तीन युवकों की मौत और दो घायल
Thu, 09 Feb 2023 04:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:06 PM IST
सार
हाथरस के गांव नगला ताल थाना हाथरस गेट के पांच युवक स्विफ्ट गाड़ी से अलीगढ़ जेएन मेडिकल हास्पीटल में अपने किसी परचित को देखने जा रहे थे। हस्तपुर चौकी क्षेत्र में अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव मौहरैनी मोड़ पर इनकी गाड़ी सामने चल रहे टैंकर से टकरा गई। जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए।
विज्ञापन
कार सवार मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
इगलास के कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर मुहरैनी मोड़ पर बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे एक कार टैंकर में घुस गई। दुर्घटना में कार सवार हाथरस के गांव नगला ताल निवासी तीन युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जनपद हाथरस के गांव नगला ताल थाना हाथरस गेट निवासी मनोज (25) पुत्र मोहन सिंह, नरेंद्र (32) पुत्र भूरी सिंह, धर्मेंद्र (25) पुत्र भगवान सिंह, सुंदर पुत्र बलवीर सिंह व अजीत पुत्र भगवान सिंह स्विफ्ट गाड़ी से अलीगढ़ जेएन मेडिकल हास्पीटल में अपने किसी परचित को देखने जा रहे थे। हस्तपुर चौकी क्षेत्र में अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव मौहरैनी मोड़ पर इनकी गाड़ी सामने चल रहे टैंकर से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। दुर्घटना में मनोज, नरेंद्र व धर्मेंद्र की मौके पर मृत्यु हो गई। गंभीर घायल सुंदर व अजीत को उपचार के लिए जेएन मेडिकल हास्पीटल अलीगढ़ भेजा था, जिनको यहां से दोनों को परिजन उपचार के लिए आगरा रेफर कराकर ले गए। बताया जा रहा है कि पांचों युवक एक ही परिवार के हैं। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन