{"_id":"669fd20f70fd666118008b9f","slug":"car-overturned-after-hitting-the-divider-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, चार घायल
Tue, 23 Jul 2024 09:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:24 PM IST
सार
कार सवार लोग एटा के निधौली कलां से अलीगढ़ जा रहे थे। हादसे में चालक सहित कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मार्ग पर जीटी रोड स्थित गांव रतनपुर के निकट 23 जुलाई की सुबह एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा कार चालक को झपकी आने से हुआ। घायलों को एंबुलेंस से अलीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे कार सवार लोग एटा के निधौली कलां से अलीगढ़ जा रहे थे। हादसे में चालक सहित कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। घायलों को अलीगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन