फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car driver dies in road accident

सड़क हादसे में कार चालक की मौत

Fri, 01 Mar 2019 12:14 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 01 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Car driver dies in road accident
सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सासनी/हाथरस। शादी समारोह से लौट रहे कार चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। कार में बैठे अन्य यात्री और बच्चे घायल हो गए है। घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया है। दुर्घटना की रिपोर्ट सुरेश पाल शर्मा पुत्र खूबीराम निवासी जलालपुर थाना हाथरस गेट ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सुरेश पाल शर्मा बुधवार की देर रात अलीगढ़ में शादी समारोह से लौटकर कार से अपने गांव जा रहे थे। सासनी- कैलोरा मार्ग पर जैसे ही ग्राम नगला वीरी सहाय के निकट पहुंचे, वैसे ही किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। कार में नंदराम, दुष्यंत कुमार, योगेश शर्मा एवं रेनू देवी एवं दो बच्चे बैठे हुए थे। वह भी दुर्घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने के कारण घायल पुष्पेंद्र को लेकर अलीगढ़ गए, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। अलीगढ़ में चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हालांकि सूचना पाकर घायल पुष्पेंद्र के परिजन मौके पर आ गए। मौत की सूचना पर परिवार में करुण-क्रंदन शुरू हो गया। गांव में मातम भरा सन्नाटा पसर गया। दुर्घटना की रिपोर्ट पीड़ित पिता सुरेश पाल शर्मा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed