{"_id":"69b586cd6d248ed36d0dd5b1","slug":"car-damaged-after-colliding-with-tractor-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, टायर तक निकल गए, ऐसे बच गई सवार तीनों लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, टायर तक निकल गए, ऐसे बच गई सवार तीनों लोगों की जान
Sat, 14 Mar 2026 09:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:34 PM IST
सार
कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के पहिए तक निकल गए। कार में सवार तीनों लोग हादसे में बच गए। आधुनिक तकनीकि ने तीनों की जान बचा ली।
विज्ञापन
कार में आधुनिक तकनीकि ने बचा ली जान
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाना के पास 13 मार्च देर रात एक कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, इस दौरान कार के एयर बैग खुलने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
कार सवार आगरा निवासी खेमचंद्र, सत्येंद्र व रामश्री शुक्रवार रात हाथरस से आगरा की ओर जा रहे थे। बिसाना के निकट सादाबाद की तरफ से आलू खाली कर आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के टायर तक निकल गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीनों लोग फंस गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार के एयरबैग खुलने के लिए तीनों की जान बच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात सुचारू कराया। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन