{"_id":"66f2686936b93f66450ef6b7","slug":"car-collides-with-bike-on-agra-aligarh-highway-youth-dies-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 24 Sep 2024 12:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:51 PM IST
सार
रजत गुप्ता 23 सितंबर की देर रात अपनी बाइक द्वारा किसी काम से हाथरस गया था। रास्ते में लौटते समय जैसे ही वह कंकाली मंदिर के निकट पहुंचा, वैसे ही कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाता पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासनी स्थित आगरा-अलीगढ़ हाईव पर कंकाली मंदिर के निकट कार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम ले भेज दिया। पुलिस हादसे की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में रामघाट रोड के विष्णुपुरी निवासी 24 वर्षीय रजत गुप्ता पुत्र अखिलेश महेश्वरी 23 सितंबर की देर रात अपनी बाइक द्वारा किसी काम से हाथरस गया था। रास्ते में लौटते समय जैसे ही वह कंकाली मंदिर के निकट पहुंचा, वैसे ही कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन