फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Calling Karnataka businessman hostage

कर्नाटक के व्यापारी को बुलाकर बनाया बंधक

Sat, 19 Oct 2019 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Calling Karnataka businessman hostage
कर्नाटक के व्यापारी को बुलाकर बनाया बंधक
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया बंधन मुक्त, आलू बेचने के बहाने बुलाया था इस व्यापारी को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव एंहन में कर्नाटक के एक व्यापारी को हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधन मुक्त कराया और उसे थाने पर लेकर आई। इस व्यापारी को वहीं के कुछ लोगों ने आलू के बहाने बुलाया था और फिर अपने कब्जे में ले लिया था।
हाथरस से काफी दूर-दूर तक आलू जाता है। ऐसे में दूसरे प्रदेश के व्यापारी भी यहां आते रहते हैं। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक व्यक्ति का आलू का कारोबार कर्नाटक के एक व्यापारी से चल रहा था। बताते हैं कि ऐंहन के इन लोगों ने कर्नाटक के एक व्यापारी को अपने गांव बुला लिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना देर शाम किसी तरह से हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस को मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कनार्टक के एक व्यापारी को थाना हाथरस जंक्शन ले आई। वहां कोतवाली निरीक्षक मनोज शर्मा ने इससे पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने मामले की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना था कि इस मामले को लेकर कर्नाटक के इस व्यापारी से तहरीर लेने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वह तहरीर देने को तैयार नहीं है, फिर भी पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed