{"_id":"646b8d0512c9f128530376b6","slug":"buying-expensive-gold-with-two-thousand-notes-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 2000 के नोट को बदलने की जानकारी वाले फार्म पर लगी रोक, दो हजार के नोट से खरीद रहे महंगा सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 2000 के नोट को बदलने की जानकारी वाले फार्म पर लगी रोक, दो हजार के नोट से खरीद रहे महंगा सोना
Mon, 22 May 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 09:11 PM IST
सार
वैसे तो काफी कम लोगों के पास दो हजार के नोट हैं। जिन लोगो के पास दो हजार के नोट हैं। वह महंगा सोना खरीद रहे हैं। बैंकों में सारी जानकारी के लिए भरे जाने वाले फार्म पर शासन स्तर से रोक लगा दी गई है। बीस मई तक हाथरस जिले की बैंकों में हजारों की संख्या में नोट जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिजर्व बैंक के दो हजार का नोट वापस लेने के आदेश से हर वर्ग प्रभावित है। लोगों के लिए राहत की बात यह है कि यदि उनका बैंक में खाता है तो वह एक बार में बीस हजार रुपये दो हजार रुपये के नोटों को बदल सकते हैं। बैंकों में सारी जानकारी के लिए भरे जाने वाले फार्म पर शासन स्तर से रोक लगा दी गई है। बीस मई तक हाथरस जिले की बैंकों में हजारों की संख्या में नोट जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2016 की नोट बंदी के बाद के बाद अब दो हजार का नोट वापस लेने के फैसले से लोगों में में खलबली मची हुई है। लोगों के लिए राहत की बात यह कि वह एक दिन में बीस हजार रुपये के नोट खाते से बदल सकता है। जमा करने की कोई सीमा नहीं है। इस मामले में एसबीआई के मैनेज धर्मेद्र का कहना है कि एक दिन में बीस हजार रुपये के नोट खाता धारक बदल सकता है। जमा करने की कोई सीमा नहीं है। यह हम नहीं बता सकते कि कितने नोट अब तक जमा हुए हैं।
विज्ञापन
दो हजार के नोट खपाने को महंगा सोना खरीद रहे लोग
वैसे तो काफी कम लोगों के पास दो हजार के नोट हैं। जिन लोगो के पास दो हजार के नोट हैं। वह महंगा सोना खरीद रहे हैं। वैसे सोने का रेट 62 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। दो हजार के नोट देकर लोग पंद्रह प्रतिशत महंगा सोना खरीद रहे हैं। सराफा कारोबार में इस तरह की चर्चाए हैं।
विज्ञापन