फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Businessmen cross over one and a half million cash

व्यापारियों को चकमा दे डेढ़ लाख की नकदी पार

Sat, 01 Dec 2018 12:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 01 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Businessmen cross over one and a half million cash
कासगंज रोड पर वीराने में पड़े मिले बैगों के साथ पीड़ित व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर में दोपहर दो बजे एक तरफ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकल रहा था तो दूसरी तरफ पुरदिलनगर रोड पर ठीक उसी समय रेलवे अंडरपास से पहले कुछ शातिर युवकों ने हाथरस के व्यापारियों की कार यह कहकर रुकवा ली कि टंकी से तेल लीक हो रहा है। व्यापारियों के गाड़ी से उतरते ही उसमें रखे दो बैग युवकों ने उठा लिए और फरार हो गए। एक बैग में उगाही के डेढ़ लाख रुपये थे तो दूसरे बैग में लैपटॉप रखा था। दो घंटे बाद दोनों बैग कासगंज मार्ग पर गंदे नाले के पास वीराने में पड़े मिल गए। एक बैग में लैपटॉप तो सुरक्षित था, लेकिन नकदी से भरा दूसरा बैग खाली था। हालांकि बैग लेकर जाते दोनों युवकों के चेहरे मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित मुरलीकृष्ण गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसके आधार पर पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भूपेंद्र शर्मा पुत्र महेश चंद्र शर्मा निवासी मथुरा और हाथरस निवासी भरत वार्ष्णेय पुत्र प्रहलाद चूना वालों के साथ पुट्टी तथा पेंट्स का कारोबार करता है। शुक्रवार को दोनों ने नगर से तगादे में डेढ़ लाख रुपये उगाहे और इन पैसों को बैग में रखकर पुरदिलनगर तगादे से कार में जा रहे थे। पुरदिलनगर रोड पर रेलवे अंडरपास से पहले बाइक पर सवार दो युवक आए और कहा कि आपकी गाड़ी के इंजन से तेल लीक हो रहा है। यह सुनते ही कार रोककर दोनों व्यापारी देखने लगे, कहां से तेल लीक हो रहा है। जब तक वे कुछ समझ पाते, इससे पूर्व युवकों ने कार में रखे दोनों बैग लपककर उठा लिए और सिकंदराराऊ की तरफ भाग गए। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और शक के आधार पर मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित मुरली कृष्ण मंगलधाम पहुंच गई।
विज्ञापन


यहां गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो दोनों युवक बाइक पर दोनों बैग लेकर जाते दिखाई दिए। व्यापारियों ने इनकी शिनाख्त कर ली है और पुलिस को बताया कि वारदात में यही युवक शामिल थे। बता दें कि कस्बे में एक वर्ष पूर्व कुछ युवक संत हरिओम गुप्ता की गाड़ी से तेल की कहकर उनका रिवाल्वर और बैग पार ले गए थे। कुछ घंटे बाद उनका रिवाल्वर और बैग जीटी रोड पर खड़ी गाड़ी के बोनट पर रखा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक जिस रास्ते से वारदात के बाद गए थे, वह नगर के अंदर से होता हुआ कासगंज रोड पर निकलता है। यहीं पर व्यापारियों के बैग मिले। एक बैग में लैपटॉप तो मिल गया, लेकिन दूसरे बैग से डेढ़ लाख रुपये लेकर उसे खाली कर दिया। पीड़ित व्यापारियों ने प्रकरण को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed