फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Buses returned from Prayagraj to Hathras

Hathras: प्रयागराज से लौटीं बसें, यात्रियों को मिली राहत, नई बसों के लिए चालकों की भर्ती शुरू

Fri, 28 Feb 2025 04:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 04:43 AM IST
सार

महाकुंभ में भेजी गईं हाथरस डिपो की 35 में से 25 बसें वापस आ चुकी हैं। बाकी 10 बसें भी जल्द ही लौट आएंगी। इन बसों का निर्धारित दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार व आगरा-अलीगढ़ आदि मार्गाें पर संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Buses returned from Prayagraj to Hathras
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज के महाकुंभ से हाथरस डिपो की बसें वापस आ गई हैं। वापस आने के बाद इनका निर्धारित मार्गाें पर संचालन शुरू कर दिया गया है। पिछले डेढ़ महीने से बसों की किल्लत झेल रहे यात्रियों को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन


महाकुंभ में रोडवेज की बसें भेजे जाने से आगरा-अलीगढ़ और मथुरा-बरेली मार्गाें पर बसों की किल्लत गहरा गई थी। यात्रियों को एक-एक घंटे के इंतजार के बाद बस मिल रही थी। बसें भी इस कदर भरकर आ रही थीं कि उनमें पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही थी। अब इस स्थिति से यात्रियों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


महाकुंभ में भेजी गईं हाथरस डिपो की 35 में से 25 बसें वापस आ चुकी हैं। बाकी 10 बसें भी जल्द ही लौट आएंगी। इन बसों का निर्धारित दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार व आगरा-अलीगढ़ आदि मार्गाें पर संचालन शुरू हो जाएगा। होली के त्योहार से पहले बसों की वापसी से रोडवेज अधिकारी भी राहत महसूस कर रहे हैं। त्योहार पर घर जाने वालों और घर लौटने वालों को बसें उपलब्ध कराने में उन्हें ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। हाथरस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इरफान अहमद ने बताया कि अब बसों का संचालन सुचारू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में शामिल हुईं 10 नई बसें

हाथरस डिपो को मिलीं 10 नई बसों को प्रयागराज में रोक लिया गया है। बृहस्पतिवार को प्रत्येक डिपो की 10-10 नई बसों की एक परेड कराई गई, जिसमें हाथरस की भी 10 बसें शामिल रहीं। दरअसल महाकुंभ के दौरान दी गईं नई बसों का उद्धाटन नहीं हो पाया था। इनका अब परेड के माध्यम से उद्घाटन किया जा रहा है। 

नई बसों के लिए चालकों की भर्ती शुरू
हाथरस डिपो को हाल ही में करीब 19 नई बसें मिली हैं। इनके संचालन के लिए डिपो को करीब 40 चालकों की आवश्यकता है। इस कारण अब डिपो अधिकारियों ने चालकों की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। चालकों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के लिए फिर एक बार फिर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि जहां से अच्छी संख्या में आवेदन मिलेंगे, वहां उनके लिए अलग से शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed