{"_id":"68b756fe5aa988293700a633","slug":"bus-hits-scooter-and-ambulance-hathras-news-c-2-1-ali1027-776778-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बस ने स्कूटी-एंबुलेंस को मारी टक्कर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बस ने स्कूटी-एंबुलेंस को मारी टक्कर, हंगामा
Wed, 03 Sep 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मंगलवार की दोपहर को ओवरब्रिज पर स्कूटी और 108 एंबुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी और 108 एंबुलेंस के चालक ने विरोध जताया तो मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। वहां काफी भीड़ जुट गई।
कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्कूटी और बस चालक को कोतवाली ले आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के ब्रेक नहीं लगे। इस कारण यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान ओवरब्रिज पर वाहनों के पहिये थम गए, जिससे वहां जाम जैसे हालात पैदा हो गए। पुलिस ने तीनों वाहनों को हटवाकर मौके पर यातायात सुचारू कराया।