{"_id":"6adbcf179ec6be5799045e31","slug":"bulldozers-razed-three-colonies-main-roads-were-blocked-hathras-news-c-56-1-sali1016-156104-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, मुख्य मार्ग किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, मुख्य मार्ग किए बंद
Sat, 24 Oct 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में बाउंड्री को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : Administration
हाथरस। विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत नियमों को ताक पर रखकर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की। अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र और प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल के साथ तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया।
इन सभी मामलों में पूर्व में ही 24 मार्च को ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए जा चुके थे। ग्राम गढ़ी तमना में रोहित कुमार और रविदास द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए सड़क बनाकर प्लॉट बेचे जा रहे थे। भूस्वामियों द्वारा नोटिस का कोई जवाब या साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर टीम ने जेसीबी की मदद से कॉलोनी की कुछ दीवारें, बनाई गई सड़क और अंदर प्लॉट धारकों की नींव को ध्वस्त कर दिया।
ग्राम हतीसा भगवंतपुर के अंश में रामनिवास और रामजास द्वारा बिना अनुमति प्लॉटिंग की जा रही थी। नियत प्राधिकारी के आदेश पर कॉलोनी की सभी दीवारें गिराई गईं और मुख्य मार्ग को पूरी तरह खोदकर रास्ता बंद कर दिया गया। अंदर प्लॉट धारकों की नींवें तोड़ दी गईं।
विज्ञापन
ग्राम खोंड़ा हजारी की शारदा कॉलोनी में राकेश पाराशर निवासी नगरिया नंदराम बिना मानचित्र स्वीकृत कराए सड़क व बाउंड्रीवॉल बनाकर प्लॉट बेच रहे थे। यहां भी मुख्य मार्ग को खोदते हुए अंदरूनी प्लॉटों की नींवों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा नौ अन्य अवैध कॉलोनियों को भी चिह्नित कर नोटिस दिए गए हैं, जिन पर जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।