{"_id":"66d11cedda2cc313a90fa408","slug":"bull-attacks-people-returning-from-a-walk-two-injured-hathras-news-c-56-1-mrt1060-119348-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टहलकर लौट रहे लोगों पर सांड़ ने किया हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टहलकर लौट रहे लोगों पर सांड़ ने किया हमला, दो घायल
Fri, 30 Aug 2024 06:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
शहर में निराश्रित गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह टहलकर लौट रहे करीब आठ लोगों के समूह पर सांड़ ने हमला कर दिया। दो लोग हमले में घायल हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह गोशाला रोड स्थित बाग बैनीराम से कुछ लोग टहलकर लौट रहे थे। तब ही अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। कुछ लोग तो सांड़ के हमले से बच गए, लेकिन गुड़हाई बाजार निवासी गिर्राज किशोर गुड़ वाले व मेंडू गेट निवासी संजय अग्रवाल घी वाले उनकी चपेट में आ गए। उनके साथ के अन्य लोगों ने जैसे-तैसे सांड़ को वहां से भगाया।
घायल हुए दोनों लोगों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें उपचार दिया गया। इस घटना के बाद से बैनीराम बाग में टहलने आने वालों में निराश्रित गोवंश को लेकर दहशत है। उनका कहना है कि सरकारी अमले को इस पर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि अब शहर के मुख्य बाजारों के साथ ही छोटी-बड़ी कॉलोनियों में भी निराश्रित पशुओं का बोलबाला है।