{"_id":"57434afe4f1c1bba7d690d89","slug":"bsp-telling-lie-in-peoples","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित कर रही बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित कर रही बसपा
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Mon, 23 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Diwaker MP
- फोटो : amar ujala
हाथरस। हाथरस लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेश दिवाकर ने शहर में ओवरब्रिज के मामले को लेकर बसपा नेताओं पर झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। सांसद ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में बुरी तरह से हार के बाद बौखलाई बसपा पार्टी अब झूठ का पुलिंदा लेकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।
बसपा के नेता प्रेसवार्ता कर भाजपा का अगले चुुनावों में सफाया होने और तालाब चौराहे पर ओवर ब्रिज एक पूर्व सांसद के प्रयासों से बनाए जाने का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं। जबकि इस बात को जनता जानती है कि उन्होंने ही तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पूर्व उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा को पत्र लिखा और संसद में जोर-शोर से इस मुद्दे को उठाया था।
उन्होंने संसद में भी प्रश्न पूछा था कि क्या यूपी सरकार की तरफ से ओवर ब्रिज के लिए कोई प्रस्ताव आया है कि नहीं, जिसके बाद उत्तर में उन्हें बताया गया कि कोई प्रस्ताव नहीं आया, लेकिन 25 मई 2015 में बसपा नेताओं ने बयान छपवाया कि बसपा सरकार में दो बार प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। इससे साफ नजर आता है कि बसपा नेता झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित कर चुनाव लड़ते हैं। लेकिन जनता अब सब झूठ बोलने वाले लोगों की राजनीति को समझ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बसपा के पास कोई मुद्दा नहीं है तो जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। जनता सपा और बसपा दोनों के शासनकाल को देख चुकी है, दोनों ही पार्टियों ने जनता को लूटने का काम किया है। इसलिए भाजपा ही एक विकल्प है जो प्रदेश को विकास के पथ पर लेकर जाएगी।