फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bsa alleged wrong behave with teachers

बीएसए पर शिक्षकों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप

Thu, 11 Feb 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bsa alleged wrong behave with teachers
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस को बीते दिनों ज्ञापन देते समय शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डीएम को ज्ञापन दिया है।
बीतों दिनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र जिलाधिकारी के साथ बैठक में थे। वहीं पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंच गए। जिस पर बीएसए ने उन्हें डांट लगा दी। इसको लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नाराजगी जता रहा है। महासंघ ने बीएसए के द्वारा अपनी शब्दावली पर खेद प्रकट किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्रा, मंडलीय उपाध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा, संजय कुमार शर्मा, डॉ. संजय गौतम, आशुतोष अग्निहोत्री, विमल शर्मा, मनोज शर्मा, राहुल देव, अजय शर्मा, अजीत राणा, हरिओम सिंह, रामगोपाल, प्रदीप पचौरी, गोपाल शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर बीएसए मनोज कुमार मिश्र का कहना है कि अभद्र भाषा का आरोप गलत है। जिलाधिकारी महोदय की मीटिंग में था, वहां पर जाकर इन्होंने ज्ञापन देना चाहा था, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। ज्ञापन देना था तो पूर्व में सूचना देते या फिर हमारे में ऑफिस में आकर ज्ञापन देते। इसी को लेकर फटकार लगाई थी, लेकिन भाषा अभद्र नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed