फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brothers and sisters did not allow father last darshan

आरोप: भाई-बहनों ने नहीं करने दिए पिता के अंतिम दर्शन, जवान ने की डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग

Sat, 10 Feb 2024 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 10:43 PM IST
सार

हाथरस में पिता की मृत्यु हो गई। एक बेटा जम्मू-कश्मीर में नौकरी करता है। पिता के मौत की खबर पर वह अंतिम दर्शन के लिए वायु यान से चल दिया। भाई-बहनों ने उसके आने से पहले ही पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। जिससे उसे पिता के अंतिम दर्शन नहीं हो पाए। इस पर बेटे ने इसकी शिकायत डीएम और एसपी से की।

विज्ञापन
Brothers and sisters did not allow father last darshan
अंतिम संस्कार - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस शहर के आवास-विकास कॉलोनी निवासी सेना के एक जवान ने भाई-बहनों पर पिता के अंतिम दर्शन न करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम व एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शहर के आगरा मार्ग स्थित आवास-विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति भारतीय सेना में जवान हैं। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। 9 फरवरी को उनके पिता की ललितपुर में मौत हो गई। जवान का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बारे में भाई-बहनों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। गांव के लोगों के जरिये उन्हें पता चला। 
विज्ञापन


उन्होंने भाई को फोन किया और कहा कि वह वायु यान से हाथरस आ रहे हैं। पिता के शव का अंतिम संस्कार हाथरस या फिर सादाबाद में किया जाएगा। फौजी ने अपने भाई से कहा कि वह एंबुलेंस का पूरा खर्चा देंगे। उन्होंने अपनी पत्नी को कोतवाली सदर भेजा। पुलिस के फोन पर भी घर के सदस्य नहीं माने। आरोप है कि जबरन उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed