{"_id":"5ff356e28ebc3e3eb6480094","slug":"brother-sister-injured-in-road-accident-sasni-news-ali252850684","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स गाड़ी की चपेट में आकर बहन-भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स गाड़ी की चपेट में आकर बहन-भाई जख्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस/सासनी।
अलीगढ़ रोड स्थित गांव बरसै के निकट मैक्स की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। सूचना पाकर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
सोमवार की दोपहर को कोटा निवासी विश्वास पुत्र राजाबाबू अपनी छोटी बहन पायल को बाइक पर लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच उन्हें एक मैक्स ने ओवरटेक किया। जिससे वह मैक्स की चपेट में आ गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।