फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Branded to sell counterfeit ghee, caught smuggling, commotion

ब्रांडेड के नाम पर नकली घी बेचते पकड़ा ठग, हंगामा

Sun, 03 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 03 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Branded to sell counterfeit ghee, caught smuggling, commotion
नकली घी के साथ आरोपी व कारवाई करते एफएसआई की टीम। - फोटो : amar ujala
ब्रांडेड घी के नाम पर नकली घी बेच रहे तीन नक्कालों को शक होने पर कस्बे के लोगों ने घेर लिया लिया। इनमें से दो तो भागने में सफल रहे, जबकि एक को दबोच लिया गया। इन ठगों से पूछताछ के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके से पकड़े गए एक ठग को पुलिस की हिरासत में दे दिया गया है।  
विज्ञापन


शनिवार को कस्बे के डाकघर रोड पर एक घी विक्रेता की दुकान पर कुछ लोग माधव घी ब्रांड के भरे हुए टिन बेचने के लिए आए और बाजार रेट से करीब दो हजार रुपये कम में घी के टिन बेचने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


घी के टिनों की बनावट और इन ठगों द्वारा दो हजार रुपये कम में घी दिए जाने की बात पर कुछ दुकानदार व व्यापारियों का माथा ठनक गया और उन्हें इन ठगों पर शक हो गया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी कस्बे के ही रहने वाले माधव घी कंपनी के मालिक को दे दी। सूचना पर वहां माधव मिल्क प्रोडक्ट के कर्मचारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कस्बे के लोगों ने एक ठग को तीन घी के टिन सहित पकड़ रखा था। दो ठग भागने में सफल रहे। पकड़े गए ठग को घी के टिन सहित थाने मेें पुलिस की हिरासत में दे दिया गया। इसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी को दी गई।
 
मौके पर पहुंचे मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह को पकड़े गए ठग ने अपना नाम हरी सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी लाईन पार स्वरूप नगर टूंडला फीरोजाबाद बताया। माधव घी के कर्मचारियों व अधिकारियों ने उससे पूछा कि यह घी कौन बनाता है, लेकिन वह बार-बार बात को बदलने की कोशिश करने लगा। 

एफडीए अधिकारियों ने जब टिन के गत्ताें व उसके अंदर रखे टिनों की जांच की तो यह साफ तौर पर नकली प्रतीत हो रहे थे। तीन घी के टिनों से घी के नमूने संग्रहीत किए गए। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस की हिरासत में दे दिया गया। घटना के संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह ने थाने मे दी तहरीर में कहा है कि पकड़े गए व्यक्ति के द्वारा जो नाम पता बताया गया है उस पर उन्हें संदेह है क्योंकि उसके पास इस नाम पते का कोई पहचान पत्र भी मौजूद नहीं है।


इसलिए उपरोक्त व्यक्ति के नाम व पते की तस्दीक कराई जाए। वहीं, एसएन मिल्क प्रोडक्ट्स प्रा.लि. सासनी की ओर से रविकांत अग्रवाल ने भी थाने में तहरीर दी, जिसमें कहा गया है कि हमारे प्रतिष्ठित माधव ब्रांड को इस पकडे़ व्यक्ति के द्वारा क्षति पहुंचाने का काम किया गया है। माधव ब्रांड घी के नाम से नकली पैकिंग कराकर उसे बाजार में बेचने का प्रयास किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed