फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Boycott of UP Board evaluation in Hathras

मुजफ्फरनगर में शिक्षक हत्या: हाथरस में यूपी बोर्ड मूल्यांकन का बहिष्कार, प्रदर्शन, फूटा शिक्षकों का आक्रोश

Tue, 19 Mar 2024 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 10:10 PM IST
सार

वाराणसी से हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे सहायक अध्यापक के दस्ते के साथ चल रहे सिपाही ने कारबाइन से गोली मारकर शिक्षक की हत्या कर दी थी। दोनों में तंबाकू को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के विरोध में प्रदेशभर के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Boycott of UP Board evaluation in Hathras
मूल्यांकन बहिष्कार के चलते बागला इंटर कॉलेज मूल्यांकन केन्द्र पर पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या का विरोध प्रदेश भर के शिक्षक कर रहे हैं। इसी क्रम में 19 मार्च को हाथरस के शिक्षकों का भी गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित शिक्षकों ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड के मूल्यांकन के कार्य का बहिष्कार कर दिया। तीनों केंद्रों पर शोक सभा आयोजित हुई। शिक्षकों जमकर नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन

शिक्षक विरोध

विज्ञापन

वाराणसी से हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे सहायक अध्यापक के दस्ते के साथ चल रहे सिपाही ने कारबाइन से गोली मारकर शिक्षक की हत्या कर दी थी। दोनों में तंबाकू को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के विरोध में प्रदेशभर के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। 19 मार्च को हाथरस के शिक्षकों का गुस्सा भी फूट पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने सरस्वती इंटर कॉलेज, पीबीएएस इंटर कॉलेज व श्री अक्रूर इंटर कॉलेज पर चल रहे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया। तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर शोक सभा आयोजित हुईं। सरस्वती इंटर कॉलेज पर शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। शिक्षक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान हत्यारे को फांसी दो के नारे भी लगे।
 प्रदर्शन
सरस्वती इंटर कॉलेज पर शोक सभा में पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन भी पहुंच गए। जगवीर किशोर जैन ने कहा कि शिक्षक की हत्या की घटना निंदनीय है। रक्षक ही भक्षक बन गया। मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व उनकी पत्नी को शैक्षिक योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए। शिक्षकों को ट्रक से भेजने की व्यवस्था को भी बदला जाए। शोक सभा में मुकेश शर्मा, रनवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, सत्यभान गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed