{"_id":"674e1deb2f79eef44a05ec54","slug":"boycott-of-pwd-contractors-continues-for-23rd-day-hathras-news-c-56-1-sali1016-123464-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लोनिवि के ठेकेदारों का 23वें दिन भी बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लोनिवि के ठेकेदारों का 23वें दिन भी बहिष्कार जारी
Tue, 03 Dec 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर टेंडरों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है।
लोनिवि ठेकेदार एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 18 नवंबर को प्रमुख अभियंता ने ठेकेदारों की छह सूत्री मांगों पर सहमति जताते हुए इन्हें शासन में प्रेषित किया था। 15 दिन बीतने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी स्थिति में एकता को कायम रखते हुए भविष्य में अपने कार्य को बचाने के लिए टेंडर्स बहिष्कार कार्यक्रम को जारी रखा जाएगा।
अध्यक्षता ठेकेदार महेंद्र शर्मा ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत, उपाध्यक्ष राजकुमार पौनियां, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा, महामंत्री राजेश सारस्वत, महासचिव चिंतन पाठक, रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष किशन कुमार सारस्वत, कप्तान सिंह ठेनुआं, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।