{"_id":"5d013de2bdec2207571f7420","slug":"book-devotion-of-winds-the-worship-charity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बही भक्ति की बयार, पूजा कर किया दान-पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बही भक्ति की बयार, पूजा कर किया दान-पुण्य
Thu, 13 Jun 2019 12:03 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा के पर्व पर अलीगढ़ रोड स्थित नहर में नहाने के लिए छलांग लगाते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्ति कार्यक्रम हुए। जगह-जगह भंडारे हुए और शर्बत की प्याऊ लगाई गई। काफी लोग राजघाट, सोरों, हरिद्वार, नरौरा,, रामघाट आदि स्थानों पर गंगा स्नान करने के लिए गए। इन रूटों के वाहनों में भी यात्रियों की काफी भीड़ रही।
बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर भक्ति की बयार बही। यहां से काफी लोग गंगा स्नान के करने के लिए गंगा घाटों पर गए। काफी लोग तो मंगलवार की रात्रि में ही चले गए। त्योहार पर घरों और मंदिरों में गंगा महारानी की विशेष पूजा-अर्चना हुई। दान-पुण्य भी किया गया।
शहर में जगह-जगह पर शर्बत की प्याऊ लगाई गई। प्रसादी भी वितरित की गई। अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर आज मेले जैसा दृश्य दिखाई दिया। शहर के काफी युवा व बच्चे नहर पर गए और वहां डुबकी लगाकर जमकर धमा चौकड़ी मचाई।
विज्ञापन
नेहरू युवती संगठन द्वारा गांव कोटा में दशहरा के अवसर पर शर्बत का वितरण किया गया। संगठन अध्यक्ष कल्पना चौधरी ने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और शर्बत का वितरण किया। इस अवसर पर शालू, रचना, हेमलता, प्रीति, आशा, मनोरमा, सरिता, आरती, रानी, नारंगी, सिया आदि उपस्थित रहीं।