{"_id":"68fa19a757101d6aec0faee4","slug":"bolero-fell-into-a-pit-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में गड्ढे में जा गिरी बोलेरो, पति-पत्नी को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में गड्ढे में जा गिरी बोलेरो, पति-पत्नी को निकाला बाहर
Thu, 23 Oct 2025 05:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 Oct 2025 05:34 PM IST
सार
अनुज अपनी पत्नी वंदना को बोलेरो गाड़ी में अपनी सुसराल बरौला थाना दाऊजी जा रहा था। जैसे ही बोलेरो परसौरा रजवाहे के लिंक मार्ग से सादाबाद जलेसर मार्ग पर आगे बढ़ी, उसी समय सामने एक बाइक पर तीन सवार आ गए। उनको बचाने के चक्कर में बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी बोलेरो
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र में 23 अक्तूबर सुबह सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास परसौरा रजवाहे के पुल पर बाइक युवकों को बचाने के चक्कर में बोलेरो रोड के किनारे गड्ढे में गिर गई। बोलेरो से पति-पत्नी को बाहर निकाल उनके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
गांव नगला विशी निवासी पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह का पुत्र अनुज अपनी पत्नी वंदना को बोलेरो गाड़ी में अपनी सुसराल बरौला थाना दाऊजी जा रहा था। जैसे ही बोलेरो परसौरा रजवाहे के लिंक मार्ग से सादाबाद जलेसर मार्ग पर आगे बढ़ी, उसी समय सामने एक बाइक पर तीन सवार आ गए। उनको बचाने के चक्कर में बोलेरो सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि दपित्त को अधिक चोट नहीं आई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही वहां भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने पति-पत्नी को बोलेरो से बाहर निकाला और उनके परिजनों को सूचित कर दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में हाइड्रा मंगाकर गड्ढे से बोलेरों को बाहर निकाला। रोड पर कुछ देर के लिए जाम सा लग गया । पुलिस ने जाम खुलवाकर आवागमन को सुचारू कराया ।
विज्ञापन