{"_id":"6a0780e28163ee300b02b9b0","slug":"body-of-youth-accused-of-rape-found-hanging-from-a-tree-hathras-news-c-56-1-sali1016-148621-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुष्कर्म के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुष्कर्म के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
क्षेत्र के गांव नगला विशी निवासी 37 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र सुरेश चंद्र का शव गांव स्थित परसौरा माइनर के पास एक खेत में शहतूत के पेड़ पर लटका मिला है।
मृतक के विरुद्ध एक गांव के व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। मृतक एक मई से घर से लापता था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की।
मृतक के पिता सुरेश चंद्र का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को मोरचरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।