{"_id":"68a9e9674a8717327609979b","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जाहिर की हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जाहिर की हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 23 Aug 2025 09:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:46 PM IST
सार
परिवार के सदस्य गंगा स्नान को गए थे। घर में अकेले रह गए युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजन लौटे तो देखा कि युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सादाबाद के गांव सिथरापुर में 22 अगस्त की शाम को 18 वर्षीय चेतन का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
गांव सिथरापुर निवासी जालिम सिंह का बेटा चेतन 22 अगस्त को घर पर अकेला था। परिवार के बाकी सदस्य गंगा स्नान के लिए गए थे। जब परिवार के सदस्य गंगा स्नान कर घर लौटे तो चेतन का शव फंदे पर लटका देख वह सकते में आ गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
चेतन अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन