{"_id":"669273ae3a651ada140b696c","slug":"body-found-in-front-of-block-office-identified-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ब्लॉक कार्यालय के सामने मिले शव की हुई शिनाख्त, निकला विवाह में खाना खिलाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ब्लॉक कार्यालय के सामने मिले शव की हुई शिनाख्त, निकला विवाह में खाना खिलाने वाला
Sat, 13 Jul 2024 06:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:02 PM IST
सार
11 जुलाई को वह आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित विवाह कार्यक्रम में काम करने गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा। 12 जुलाई को उसका शव आगरा रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन
मृतक आकाश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के आगरा रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने 12 जुलाई की सुबह मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान शहर के लाला का नगला निवासी आकाश पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। वह विवाह समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में खाना खिलाने की सेवाएं देता था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि 11 जुलाई को वह आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित विवाह कार्यक्रम में काम करने गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा। 12 जुलाई को उसका शव आगरा रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला था। 13 जुलाई को परिजन उसकी तलाश करते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव की पहचान आकाश के रूप में की।
विज्ञापन
शव देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय के सामने सड़क किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन