{"_id":"66d88cc1a00b10bc5c00ba29","slug":"bloody-clash-in-land-dispute-one-dead-seven-injured-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में चले लाठी-डंडे, एक की मौत और सात घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में चले लाठी-डंडे, एक की मौत और सात घायल, मुकदमा दर्ज
Wed, 04 Sep 2024 10:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:07 PM IST
सार
कोका निवासी अशोक कुमार और रामदास के बीच एक भूखंड को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। अशोक कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग 3 सितंबर की रात उसके बड़े भाई राजवीर सिंह से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस अधिकाकरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कोका में 3 सितंबर देर रात दो पक्षों का भूमि विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। मारपीट में बुरी तरह से घायल एक व्यक्ति की इलाज के लिए आगरा ले जाने के दौरान मौत हो गई। महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव कोका निवासी अशोक कुमार और रामदास के बीच एक भूखंड को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। अशोक कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग 3 सितंबर की रात उसके बड़े भाई राजवीर सिंह से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जमकर लाठी डंडे चले।
विज्ञापन
मारपीट में दोनों पक्षों से राजवीर सिंह, अखिलेश, ललिता, सुमित, चंद्रवीर, राजवीर सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। राजवीर और अखिलेश को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए आगरा जाते वक्त रास्ते में घायल राजवीर सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने रामदास, मनोज कुमार, ललित, अमित, सचिन, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, सुमित कुमार निमेष, आशीष कुमार निमेष, डॉली निवासीगण कोका व अज्ञात महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मुकदमा तरमीम करेगी। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है मामले में कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज किया गया है।