फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blood test and X ray not being done in CHC, patient upset

Hathras News: सीएचसी में नहीं हो रही खून की जांच और एक्सरे, मरीज परेशान

Fri, 14 Jul 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 14 Jul 2023 01:14 AM IST
सार

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मोटा बजट खर्च कर रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्र में है। इसकी बानगी सीएचसी सासनी में देखने को मिली। सीएचसी पर मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन
Blood test and X ray not being done in CHC, patient upset
सीएचसी सासनी में मरीज देखतीं चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी में मशीन खराब होने के कारण मरीजों के खून की जांच से लेकर एक्सरे तक नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीजों को निजी खर्चे पर जांच करानी पड़ रही हैं। मरीजों व उनके तीमारदारों को आर्थिक भार झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मोटा बजट खर्च कर रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्र में है। इसकी बानगी सीएचसी सासनी में देखने को मिली। सीएचसी पर मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। केंद्र पर मशीन खराब होने के कारण सीबीसी, एलएफटी, केएफटी जैसी खून की बुनियादी जांच तक नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं दो दिन पूर्व एक्सरे टेक्नीशियन का स्थानांतरण होने के कारण केंद्र पर एक्सरे तक नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन मरीजों को निजी प्रयोगशाला से जांच करानी पड़ रही है। गरीब तबके के मरीज आर्थिक तंगी के कारण जांच नहीं करा पाते हैं। इससे उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे कराने सीएचसी आई हूं। यहां एक्सरे नहीं हो रहे हैं। मजबूरन निजी खर्चे पर एक्सरे कराना पड़ेगा। - कमलेश देवी, मरीज

बुखार से परेशान हूं। उपचार के लिए सीएचसी सासनी आया हूं। यहां जांच नहीं हो पाई है। दवा लेकर घर जा रहा हूं। -सुखदेव सिंह, मरीज
स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक और स्टाफ की काफी कमी है। सासनी सीएचसी के एक्सरे तकनीशियन का स्थानांतरण हो गया है। इससे एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed