फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blocked, created ruckus over death of teenager due to electrocution

गुस्सा: करंट से किशोर की मौत पर बाइक क्षतिग्रस्त की, लगाया जाम, किया हंगामा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
सार

लाला का नगला निवासी कृष्णा अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था और उससे बड़ी दो बहन हैं। पिता त्रिलोकी सिलाई का कार्य करते हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Blocked, created ruckus over death of teenager due to electrocution
किशोर की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में करंट से किशोर कृष्णा की मौत से गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया और बाद में आगरा रोड पर घासमंडी में जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से भी इनकी नोकझोंक हुई। इस दौरान एक बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।   

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन

घास की मंडी में लगाए जाम में काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गईं और सड़क पर बैठ गई। विद्युत विभाग और नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के चलते सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम में रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। गुस्साए लोगों का आरोप था कि विद्युत विभाग और नगर पालिका की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पोल में करंट आने और जलभराव को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाते लोग
लाला का नगला निवासी कृष्णा अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था और उससे बड़ी दो बहन हैं। पिता त्रिलोकी सिलाई का कार्य करते हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed