{"_id":"666f6f8786ee20eaac0c8264","slug":"block-not-found-orders-to-cancel-passenger-trains-withdrawn-hathras-news-c-56-1-mrt1060-116325-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नहीं मिला ब्लॉक, पैसेंजर ट्रेनों को रद करने के आदेश वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नहीं मिला ब्लॉक, पैसेंजर ट्रेनों को रद करने के आदेश वापस
Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:34 AM IST
सार
17 व 20 जून को निरस्त की जाने वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण स्थगित कर दिया गया है। इसके बारे में कोई आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्वोत्त रेलवे के मथुरा कासगंज रेल खंड पर चलने वाली एक जोड़ी अहम ट्रेन को दो दिन के लिए निरस्त किया गया था। कासगंज से महरारा स्टेशन के बीच पुल निर्माण को लेकर निरस्त की गई ट्रेनों के आदेश को वापस ले लिया गया है। 17 व 20 जून को दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से होगा।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन से सुबह करीब छह बजे मथुरा को जाने वाली 05347 पैसेंजर व दोपहर करीब एक बजे कासगंज की ओर जाने वाली 05348 पैसेंजर को 17 व 20 जून को निरस्त करने आदेश दिए गए थे, लेकिन इन दोनों दिनों में रेलवे कंट्रोल से ब्लॉक न दिए जाने के कारण आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। नए आदेशों में पुल निर्माण कार्य के लिए 24 व 27 जून का दिन निर्धारित किया गया है। जिसकी अवधि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक की है, लेेकिन इस दौरान किन ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा, इसके बारे में कोई आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
17 व 20 जून को निरस्त की जाने वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण स्थगित कर दिया गया है। इन ट्रेनों या अन्य ट्रेनों के निरस्तीकरण को लेकर आदेश आने पर अवगत कराया जाएगा।-राजेन्द्र कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल।
विज्ञापन विज्ञापन