फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BKU apolitical district president put under house arrest

Hathras News: भाकियू अराजनीतिक जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद, थी टोल प्लाजा पर चक्का जाम की योजना

Fri, 16 Aug 2024 06:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 06:34 PM IST
सार

नजरबंद जिलाध्यक्ष निधिराज यादव का कहना है कि उनके साथ जिले के अलावा अन्य जिलों के भी कार्यकर्ता इस टोल पर चक्का जाम करने जा रहे थे। यह कार्यकर्ता किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थे। 

विज्ञापन
BKU apolitical district president put under house arrest
नजरबंद भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष निधिराज यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष निधिराज यादव को 16 अगस्त सुबह ही उनके घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने समर्थकों के साथ आगरा रोड स्थित बरौस टोल प्लाजा पर चक्का जाम करने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष निधिराज यादव का कहना था कि उनके साथ जिले के अलावा अन्य जिलों के भी कार्यकर्ता इस टोल पर चक्का जाम करने जा रहे थे। यह कार्यकर्ता किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थे। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि किसानों के लिए विद्युत आपूर्ति का जो भी रोस्टर निर्धारित है, उसमें भी विभाग कटौती कर रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बिजली की स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया तो वह दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed