{"_id":"62122f44c0026347562ef19e","slug":"bjym-district-general-secretary-was-shot-in-head-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सिर में गोली लगने से भाजयुमो के जिला महामंत्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सिर में गोली लगने से भाजयुमो के जिला महामंत्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 20 Feb 2022 05:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 05:45 PM IST
सार
हाथरस में भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जिला महामंत्री कृष्णा यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस जिले के कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज निवासी भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव के संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लग गई। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कृष्णा यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद कृष्णा यादव अपने आवास की ऊपरी मंजिल पर घायल अवस्था में मिले। मौके से एक पिस्टल और खोखा(कारतूस) भी बरामद हुआ। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन