{"_id":"64b01badf9835d3ff5017063","slug":"bjp-workers-scramble-to-meet-supervisor-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पर्यवेक्षक से मिलने के लिए भाजपाइयों में धक्का-मुक्की, कुर्सियां उछालीं, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पर्यवेक्षक से मिलने के लिए भाजपाइयों में धक्का-मुक्की, कुर्सियां उछालीं, यह है मामला
Thu, 13 Jul 2023 09:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:13 PM IST
सार
भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षक सांसद सुरेंद्र सिंह पहुंचे। पर्यवेक्षक ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामों पर जनप्रतिनिधियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों से राय ली। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में पर्यवेक्षक से मिलने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर हंगामे के दौरान उछाली जा रही कुर्सी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनावों से पूर्व संगठन में हाथरस जिला स्तर पर नए सिरे से कमेटी के गठन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को इसे लेकर पार्टी के पर्यवेक्षक व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर जिला कार्यालय पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हद अनुशासनहीनता की हद पार कर दी, जब पर्यवेक्षक से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। नौबत यहां तक आ गई कि पर्यवेक्षक के कमरे के बाहर ही कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां उछालना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां खासा हंगामा हो गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षक सांसद सुरेंद्र सिंह पहुंचे। पर्यवेक्षक ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामों पर जनप्रतिनिधियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों से राय ली। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में पर्यवेक्षक से मिलने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पर्यवेक्षक से मिलने की होड़ में यहां पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासन भूल गए। मंडलीय पदाधिकारियों का आरोप था कि मंडल स्तरीय पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर राय नहीं ली जा रही है। केवल उच्च पदों पर बैठे पदाधिकारियों से ही राय ली जा रही है।
विज्ञापन
इसे लेकर शुरुआती दौर में कमरे में अंदर जाने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि पदाधिकारियों ने कुर्सी उछालना शुरू कर दिया। हंगामे को बढ़ता देख वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकताओं को शांत कराया। इसके बाद मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक से मिलवाया गया।