फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP's victory over the achievements of Vijay Sankalp rally

भाजपाइयों ने विजय संकल्प रैली में किया उपलब्धियों का बखान

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP's victory over the achievements of Vijay Sankalp rally
भाजपा की बाइक रैली की शुरूआत करते सदर विधायक हरीशंकर माहौर। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को जिले में कई स्थानों पर विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली का जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वहीं हाथरस में सदर विधायक हरीशंकर माहौर व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अलीगढ़ रोड जमुना बाग से झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली के दौरान भाजपाइयों में खासा जोश देखने को मिला।
विज्ञापन


बाइक रैली हाथरस जमुना बाग से शुरू होकर सासनी के प्रमुख बाजारों से होते हुए कैलोरा चौराहा हाथरस जंक्शन मेंडू के प्रमुख बाजारों में होते हुए शहर के कमला बाजार, घंटाघर, मुरसान गेट होते हुए ओढ़पुरा तिराहा स्थित पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन हुआ। रैली में भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। बाइक रैली का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गाौरव आर्य ने कहा कि भाजपा ने अपने शासन काल में जितना विकास कराया है, उतना कभी नहीं हुआ है। यह देश सुरक्षा से लेकर आर्थिक दृष्टि से बेहद मजबूत है। आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई इसका ताजा उदारण है। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि भाजपा ने समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को चलाया, जिसका लोगों को लाभ भी मिला है।
विज्ञापन


अन्य भाजपा नेताओं ने भी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इधर, हाथरस विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली में सदर विधायक ने कहा कि पुलवामा हमले का 12 दिन में बदला लेकर पीएम ने पूरे विश्व को देश की ताकत का अहसास करा दिया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज देश मोदी के कार्य की सराहना कर रहा है। उनकी कार्यशैली से विपक्षी भी हैरान हैं। इस मौके पर बाइक रैली संयोजक हरीशंकर राना भूरा पहलवान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगराध्यक्ष मोहन पंडित, संजय सक्सेना, सत्यपाल सिंह मदनावत, सुनीत आर्य, संध्या आर्य, स्मृति पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, सुनीता वर्मा, सुचेता जॉन, सुनीता वर्मा, नंदनी देवी, विशाल दीक्षित, शिवदेव दीक्षित, लब्बू पंडित, दयाराम शीतल, रामवीर सिंह माहौर, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रेमचंद्र गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, विवेक गप्ता, प्रमोद मदनावत, रीतेश पाठक, अशोक अग्रवाल, डॉ. राजीव सेंगर, सतेंद्र सिंह, मूलचंद्र वार्ष्णेय, राजपाल दिसवार, सतेंद्र सिंह, कुशलपाल सिंह पौरुष, राजकुमार शर्मा, आशीष ठाकुर, विशाल गुप्ता, नानक चंद्र पचौरी, शरद माहेश्वरी, विमल प्रधान, सुमित शर्मा, विपुल सिंघानिया, धीरेंद्र चौहान, प्रशांत शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed