फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP members burnt the effigy of Congress and demonstrated

Hathras News: भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला, नारेबाजी के बीच किया प्रदर्शन

Sun, 10 Dec 2023 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 10 Dec 2023 12:14 AM IST
सार

हाथरस में भाजपाइयों ने बागमूला चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
BJP members burnt the effigy of Congress and demonstrated
बागमूला चौराहे पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन करते भाजपाई - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 9 दिसंबर को भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने बागमूला चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार से बहुत ही पुराना नाता रहा है। जब से देश आजाद हुआ है, उसके एक वर्ष बाद ही 1948 में जीप घोटाला उजागर हुआ। तब से लेकर आज तक कांग्रेस सरकारों के एक के बाद एक कई घोटाले उजागर हुए हैं।इनके माध्यम से भारत को कमजोर करने की साजिश में लगातार कोशिश में मशगूल है, जिसका सीधा प्रभाव आम जनमानस पर पड़ता है। इस कारणवश वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पुरदिलनगर चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, प्रमोद सेंगर, अविनाश तिवारी, गौरव आर्य, रामकुमार माहेश्वरी, संतराज सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, डॉक्टर लाल बहादुर रावल, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, संध्या आर्य, राजेंद्र सिंह, दिनेश माहौर, भीकम सिंह चौहान, सुनीता वर्मा, रामवीर सिंह माहौर आदि अनेक भाजपाई शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed