{"_id":"5d5995198ebc3e89643be897","slug":"bjp-leader-arrest-who-gave-threat-to-suicide-sikandhra-rahu-news-ali21122558","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की धमकी देने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की धमकी देने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
दो बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर हारे भाजपा नेता सेक्रेटरी सिंह यादव को कोतवाली पुलिस ने रविवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग करने के अंदेशे में चालान कर जेल भेज दिया। वे राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव के करीबी हैं। यादव ने अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि उनकी दादरी स्थित जमीन का निपटारा नहीं किया तो वेेे मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि सेक्रेटरी सिंह यादव और कई अन्य ने अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा था कि उनकी दादरी स्थित जमीन का विवाद नहीं निपटाया जा रहा है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों से लिखित में शिकायत की जा चुकी है। अंतिम पत्र में यादव ने धमकी दी थी कि उनकी शिकायत दूर नहीं की गई तो वे मुख्यमंत्री आवास के समक्ष 18 अगस्त को आत्मदाह कर लेंगे। कोतवाली पुलिस कई दिन से यादव को मनाने में लगी रही। अन्य कई लोग जिनके दस्तखत शिकायती पत्र में थे, वे साफ मुकर गए कि हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। यादव ने किसी कीमत पर नहीं मानने की बात कही। रविवार की सुबह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि यादव पर कई बार शिकायत दूर नहीं होने पर लोगों से आत्महत्या की धमकी भरे पत्र लिखवाने के आरोप लगते रहे हैं। प्रकरण को लेकर पूरी भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध रखी है।