फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP expressed confidence in Valmiki candidate for sixth time in Hathras

Hathras: बाहरी की हुई रंगीन होली, स्थानीयों के उड़े रंग, छठवीं बार वाल्मीकि प्रत्याशी पर जताया भरोसा

Mon, 25 Mar 2024 11:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 11:54 PM IST
सार

भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा से पूर्व ही यहां शहर में बाहरी प्रत्याशी के विरोध के स्वर लामबंद हुए थे। पिछले दिनों दीवारों पर बाहरी प्रत्याशी के विरोध में पोस्टर लागए गए थे और युवाओं ने बाहरी प्रत्याशी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद भी भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को चुनावी समर में उतारकर कर चुनौती दे दी है।

विज्ञापन
BJP expressed confidence in Valmiki candidate for sixth time in Hathras
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने पिछले पांच लोकसभा चुनावों में वाल्मीकि प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए चुनावी समर में टिकट दी थी। इस बार फिर से भाजपा ने छठवीं बार वाल्मीकि वोट बैंक को देखते हुए वाल्मीकि प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा है। हालांकि वाल्मीकि सांसद की टिकट काटकर फिर से उसी समाज को ही टिकट देकर वोट बैंक को बचाने की कवायद की है। दूसरी ओर से सपा ने भी जसबीर वाल्मीकि को चुनावी समर में उतारकर भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भरोसा जीतना चुनौती
भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा से पूर्व ही यहां शहर में बाहरी प्रत्याशी के विरोध के स्वर लामबंद हुए थे। पिछले दिनों दीवारों पर बाहरी प्रत्याशी के विरोध में पोस्टर लागए गए थे और युवाओं ने बाहरी प्रत्याशी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद भी भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को चुनावी समर में उतारकर कर चुनौती दे दी है। अब भाजपा प्रत्याशी को स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भरोसा जीतना एक चुनौती रहेगी।
विज्ञापन


बाहरी की हुई रंगीन होली, स्थानीयों के उड़े रंग
दुल्हैंड़ी की पूर्व संध्या पर भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा करके कई दावेदारों की होली बदरंग कर दी है। भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को चुनावी समर में उतारकर यहां स्थानीय दावेदरों की होली का रंग फीका कर दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed