फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Biker in front of car in attempts to avoid pothole, dead

Hathras News: गड्ढे से बचने की कोशिश में कार के आगे आए बाइक सवार, एक की मौत

Thu, 06 Nov 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 06 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Biker in front of car in attempts to avoid pothole, dead
मथुरा रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने खोदे गए गड्ढे बचने की कोशिश में बाइक सवार दो युवक एक तेज रफ्तार कार के सामने आ गए। कार की टक्कर से घायल हुए दोनों युवकों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। रास्ते में एक युवक राशिद (40) की मौत हो गई। उसके साथी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। मरने वाले राशिद इगलास अड्डा क्षेत्र के मोहल्ला नई दिल्ली के रहने वाले इब्राहिम के पुत्र थे। हादसे के वक्त वह अपने मित्र इरशाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। डाकखाने वाली गली से वे बाइक लेकर मथुरा रोड पर आए तो फुटपाथ पर किए गए गड्ढे की मिट्टी से बचने का प्रयास किया। इतने में ही सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगानर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार सवार दोनों को रौंदते हुए वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। हेलमेट नहीं पहने होेने के कारण राशिद का सिर फट गया और सडक़ पर काफी खून बह गया। शरीर में अन्य जगहों पर भी चोट आई। मौके पर एकत्रित भीड़ ने पुलिस के आने से पहले ही दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से राशिद को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इधर इरशाद को प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ रेफर किया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर मधुगढ़ी व इगलास अड्डा के काफी लोग जिल अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राशिद डेयरी चलाने के अलावा भैंस खरीद-फरोख्त का भी व्यापार करते थे। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि भाई साजिद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाड़ी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

रातों रात बंद हुआ गड्ढा

मथुरा रोड पर निजी अस्पताल के पास एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को इस इमारत के सामने सड़क के बगल में फुटपाथ पर गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसकी मिट्टी सड़क पर पड़ी हुई थी। बुधवार की सुबह तक यह गड्ढा भर दिया गया।


--

इनका कहना है

सड़क पर बिना अनुमति के गड्ढा नहीं किया जा सकता। अनुमति के बाद भी यदि गड्ढा किया जाता है तो उसे तुंरत बंद करना चाहिए। कार्य करने के दौरान संकेतक लगे होने चाहिए। घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

राजबहादुर सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed