फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies due to tractor-trolley collision

Hathras Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा घायल

Fri, 05 Apr 2024 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

पिता-पुत्र सुबह बाइक से चंदपा क्षेत्र के एक गांव में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। शाम को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी मथुरा रोड पर हतीसा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। अस्पताल में पिता को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor-trolley collision
मृतक श्यामवीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजमिस्त्री का काम करने के बाद 5 अप्रैल की शाम वापस घर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को मथुरा रोड पर हतीसा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र का उपचार जारी है। 

विज्ञापन


कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी 50 वर्षीय श्यामवीर पुत्र दौजीराम अपने पुत्र दीक्षित के साथ 5 अप्रैल सुबह बाइक से चंदपा क्षेत्र के एक गांव में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। 5 अप्रैल शाम को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी मथुरा रोड पर हतीसा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दोनों को एंबुलेंस से बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने पिता श्यामवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed