{"_id":"66e36462c06d624aa506fa74","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-cow-hathras-news-c-56-1-sali1016-120021-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोवंश के टकराने से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोवंश के टकराने से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 13 Sep 2024 03:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:30 AM IST
सार
शिवदेव सिंह किसी काम से बाइक पर सादाबाद जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक एक निराश्रित गोवंश से टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सादाबाद जाते वक्त गांव तामसी के व्यक्ति की बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव तामसी निवासी 46 वर्षीय शिवदेव सिंह पुत्र हजारीलाल 11 सितंबर को शाम किसी काम से बाइक पर सादाबाद जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक एक निराश्रित गोवंश से टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। शिवदेव गांव में परचून की दुकान करते थे।
विज्ञापन