{"_id":"691b47e4172bc9fbc20e2737","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक का मौत, आठ महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक का मौत, आठ महीने पहले हुई थी शादी
Mon, 17 Nov 2025 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:36 PM IST
सार
युवक बाइक से बाजार गया। मथुरा-बरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली के पास मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में मुरसान कस्बे के मोहल्ला मढै़या के एक युवक की 17 नवंबर की देर शाम मुरसान कोतवाली के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई है। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
जतिन (24) निवासी किला मढ़ैया 17 नवंबर की शाम को घर से बाजार जाने की कहकर अपनी बाइक से निकला था। रास्ते में मुरसान कोतवाली के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि जतिन की शादी करीब 8 महीने पहले हुई थी। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन