फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Hathras: बाइक से ससुराल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 19 Jan 2025 09:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 09:34 PM IST
सार

श्रीकांत देर शाम वह बाइक से अपने गांव से सहपऊ क्षेत्र के गांव दोंहई स्थित ससुराल जा रहा था। जलेसर रोड पर जाफराबाद के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 
 

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
मृतक श्रीकांत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के जलेसर रोड पर 18 जनवरी की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली सासनी क्षेत्र के नगला विजया निवासी श्रीकांत (32) पुत्र अशोक कुमार फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। 18 जनवरी की देर शाम वह बाइक से अपने गांव से सहपऊ क्षेत्र के गांव दोंहई स्थित ससुराल जा रहा था। जलेसर रोड पर जाफराबाद के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक ने अपने पीछे रोते-बिलखते दो बच्चे छोड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed