{"_id":"655afd190c2391684a001366","slug":"bike-hits-farmer-walking-on-the-road-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क पर टहल रहे किसान में बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क पर टहल रहे किसान में बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल
Mon, 20 Nov 2023 12:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:01 PM IST
सार
हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बा में एटा रोड के गांव नगला बघे निवासी 65 वर्षीय गिरीश बाबू वर्ष पुत्र जमुना प्रसाद शाम को खाना खाकर बाईपास के नजदीक सर्विस मार्ग पर टहल रहे थे, तभी एटा की तरफ से आ रही बाइक ने गिरीश बाबू में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक किसान गिरीश बाबू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर टहलना भी खतरे से खाली नहीं है। 19 नवंबर की सायं एनएच एटा रोड पर टहल रहे किसान को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, इससे किसान गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दोनों बाइक सवार भी घायल हो गए, उन्हें अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बा में एटा रोड के गांव नगला बघे निवासी 65 वर्षीय गिरीश बाबू वर्ष पुत्र जमुना प्रसाद शाम को खाना खाकर बाईपास के नजदीक सर्विस मार्ग पर टहल रहे थे, तभी एटा की तरफ से आ रही बाइक ने गिरीश बाबू में टक्कर मार दी। टक्कर से गिरीश बाबू गंभीर घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ लाया गया। हालत में सुधार न होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर, बाइक चला रहे सुनील तथा मनोज निवासी सादाबाद भी सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गए, उन्हें अस्पताल से रेफर कर दिया गया। बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है भेज दिया।
विज्ञापन