{"_id":"63b04fa2c4549b46ff7f6a3e","slug":"bike-collided-with-tree-young-man-death-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत
Sat, 31 Dec 2022 08:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:35 PM IST
सार
आगरा रोड स्थित गांव मीतई निवासी विशाल दुकान से घर लौट रहा था। हाथरस में कोतवाली चंदपा के गांव मीतई के निकट बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक विशाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में कोतवाली चंदपा के गांव मीतई के निकट बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित गांव मीतई निवासी सुभाष का 18 साल का बेटा विशाल नगला भुस के निकट एक दुकान पर काम करता था। वह शनिवार की देर शाम को दुकान से घर लौट रहा था। इसी बीच वृद्ध आश्रम के निकट बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे विशाल बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घायल को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन