फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bhajan Samrat Anup Jalota said - programs will be held at 121 ghats

ओमकारम: भजन सम्राट अनूप जलोटा बोले-121 घाटों पर होंगे कार्यक्रम, सीएम योगी का मिल रहा सहयोग

Thu, 05 Oct 2023 10:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:31 PM IST
सार

हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में आयोजित भजन संध्या प्रस्तुति देने से पहले अनूप जलोटा ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ओमकारम के तहत पूरे देश में 121 कार्यक्रम किए जाएंगे। 121 वां कार्यक्रम झेलम नदी के तट पर होगा। इसकी शुरुआत गोरखपुर से कर चुके हैं। अब वाराणसी और प्रयागराज जाएंगे।

विज्ञापन
Bhajan Samrat Anup Jalota said - programs will be held at 121 ghats
भजन गायक अनूप जलोटा वार्ता करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा का कहना है कि हमने ओमकारम नाम से एक मिशन तैयार किया है, जिसमें हम ओमकारम के माध्यम से देश की जितनी भी नदियों के घाट हैं, वहां कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और उन शहरों की प्रतिभाओं को सामने लाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन


मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में आयोजित भजन संध्या प्रस्तुति देने से पहले अनूप जलोटा ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ओमकारम के तहत पूरे देश में 121 कार्यक्रम किए जाएंगे। 121 वां कार्यक्रम झेलम नदी के तट पर होगा। इसकी शुरुआत गोरखपुर से कर चुके हैं। अब वाराणसी और प्रयागराज जाएंगे। उन्होंने कहा कि वही चीज अमर होगी, जो हृदय तक पहुंचेगी। हृदय तक वहीं पहुंचेगी, जो सरल होगी। हम हमेशा शब्दों को महत्व देते हैं। संत, कवियत्रियां जैसे मीरा आदि की रचनाओं को हम सुंदर शब्दों में प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने काका हाथरसी को लेकर निकाली गई पत्रिका को काफी उपयोगी बताया और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें हाथरस की मशहूर हींग बहुत पसंद है। यहां की हींग थोड़ी सी डाल दीजिए तो सारे हिंदुस्तान को महका देती है। पहले हम यहां आए थे, तो लेकर गए थे। इस मौके पर जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव व आबकारी इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed