{"_id":"693282026c34b3da1706d5d8","slug":"bells-stolen-from-temple-in-sasni-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सासनी में मंदिर से घंटे चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सासनी में मंदिर से घंटे चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 05 Dec 2025 12:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:26 PM IST
सार
मंदिर से दो घंटे चोरी हो गए हैं। हैरत की बात यह है कि चोरी की यह वारदात बिजली घर और तहसील कार्यालय के बिल्कुल पास हुई है।
विज्ञापन
मंदिर से कटे घंटे की लटकती चैन
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी बिजली घर के निकट स्थित मंदिर से अज्ञात चोरों ने दो घंटे चोरी कर लिए। यह घटना 3 दिसंबर की देर रात को हुई। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। सूचना पाकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
मंदिर के संचालक रामबाबू ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन पर यह मंदिर लगभग ढाई वर्ष पूर्व बनवाया था, तभी से यहां नियमित रूप से पूजा हो रही है। मंदिर से दो घंटे चोरी हो गए हैं। हैरत की बात यह है कि चोरी की यह वारदात बिजली घर और तहसील कार्यालय के बिल्कुल पास हुई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों का शीघ्र ही पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन