{"_id":"65d37e4c57c7ff69b70d7882","slug":"bees-attack-on-students-in-school-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों पर मधुमक्खियों का हमला: स्कूल में तेज हवा से टूटा छत्ता, दस बच्चों को किया घायल, तीन का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों पर मधुमक्खियों का हमला: स्कूल में तेज हवा से टूटा छत्ता, दस बच्चों को किया घायल, तीन का उपचार
Tue, 20 Feb 2024 04:33 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Feb 2024 04:33 AM IST
सार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के देवीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थी पढ़ रहे थे। स्कूल परिसर में ही एक पीपल का पेड़ है। जिस पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ है। तेज हवा से छत्ता टूटकर नीचे गिर गया। जिसके बाद मधुमक्खियां भिनभिनाने लगीं। मौजूद विद्यार्थियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
मधुमक्खी का छत्ता
- फोटो : संवाद
विस्तार
विकासखंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय देवीनगर में मधुमक्खियों ने अचानक विद्यार्थियों पर हमला बोल दिया। विद्यालय में भगदड़ मच गई। इसमें दस विद्यार्थी घायल हो गए। तीन विद्यार्थियों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के देवीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थी पढ़ रहे थे। स्कूल परिसर में ही एक पीपल का पेड़ है। जिसपर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ है। 19 फरवरी को तेज हवा से छत्ता टूटकर नीचे गिर गया। जिसके बाद मधुमक्खियां भिनभिनाने लगीं। मौजूद विद्यार्थियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिससे विद्यालय परिसर में भगदड़ मच गई। बच्चों समेत विद्यालय स्टाफ इधर-उधर भगने लगा। हमले में करीब दस विद्यार्थी घायल हो गए। जैसे-तैसे शिक्षकों ने बच्चों को मधुमक्खियों से बचाया। घायल हुए विद्यार्थी में कुनाल, इजना और कृष्णा हैं। मामले में बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने अनभिज्ञता जाहिर की है।
इन स्थानों पर मंडरा रहा मधुमक्खी के हमले का खतरा
शिक्षण संस्थान समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर मधुमक्खियों के छत्ते हैं। इसमें एमजी पॉलीटेक्रिक, रोडवेज वर्कशॉप के सामने, अहवरनपुर से सरकारी विद्यालय को जाने वाले रास्ते जैसे कई स्थानों पर मधुमक्खियों ने डेरा डाल रखा है। इन जगहों से गुजरने पर लोगों में भय बना रहता है।