{"_id":"63e520c1ecae9fc9a70ddf61","slug":"bdc-vote-counting-completed-peacefully-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: क्षेत्र पंचायत सदस्य मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न्र, मतगणना 10 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: क्षेत्र पंचायत सदस्य मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न्र, मतगणना 10 फरवरी को
Thu, 09 Feb 2023 10:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:05 PM IST
सार
मुरसान क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 19 में हुए उपचुनाव में 38.88 प्रतिशत मतदान हुआ। बसई बावस में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामित वार्ड 21 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया गया। तीन मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक 43.28 फीसदी वोट डाले गए।
विज्ञापन
वोट डालकर आती एक बुजुर्ग महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरसान क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 19 में हुए उपचुनाव में 38.88 प्रतिशत मतदान हुआ। क्षेत्र के गांव ताजपुर, उझनेरा व बिचपुरी गांव के बूथ पर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में मतदान हुआ। गांव उझनेरा के बूथ पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपचुनाव के मतदान में तैनात कर्मचारी व अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए मतदान को निष्पक्ष पारदर्शिता पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गांव ताजपुर के बूथ पर एडीएम के द्वारा निरीक्षण किया गया। गांव बिचपुरी के बूथ पर तहसीलदार व अन्य अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
बसई बावस में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामित वार्ड-21 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया गया। गांव बसई, रामनगर, बाबस में बनाएं गए तीन मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक 43.28 फीसदी वोट डाले गए। तीनों मतदान केंद्रों पर 1682 मतदाताओं में से 728 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बसई बावस के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के वार्ड-21 में बीडीसी हीरालाल माहौर की मृत्यु हो जाने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद रिक्त हो गया था। पिछले माह रिक्त पदों पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी। इसके बाद वार्ड-21 के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। गांव बसई, रामनगर, बाबस में बनाए गए तीन मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू कराया गया। सुबह से ही ग्रामीण मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। तीनों गांवों में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा के निर्देशन पर निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार अनिल कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान के दौरान सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस के अलावा अन्य मतदान कर्मचारी मौजूद रहे।
निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार अनिल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अवर अभियंता आरईड सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों मतदान केंद्रों पर सुबह सा बजे से शाम पांच बजे तक 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के उपरांत मतपेटियों को विकासखंड कार्यालय के एडीओ पंचायत कार्यालय के भवन में सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम में सील कराते हुए रखवा दिया गया है। 10 फरवरी को मतगणना सबुह आठ बजे से शुरू कराई जाएगी।